नोआमुंडी: राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव
राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव प्रतिनिधि, नोवामुंडी। बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी में गुरुवार को जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने राधा-कृष्ण वेशभूषा, झांकी, भजन-कीर्तन, नृत्य, कृष्ण कथा नाटक, दही-हांडी और मटकी सजावट में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्