सिरसागंज: आईजीआरएस शिकायतों पर ऑन स्पॉट एक्शन, फिरोजाबाद पुलिस ने मौके पर जाकर 39 मामलों का किया निस्तारण
जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है इसी को लेकर फिरोजाबाद पुलिस ने सोमवार को कुल 39 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। बता दें इस विशेष अभियान के अन्तर्गत शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के निस्तारण हेतु अब परेशान नही होना पड़ेगा।