सेपउ: धौलपुर की बेटी सुरभि का तमिलनाडु की टीम में अंडर-15 यूथ लीग के लिए चयन हुआ
Sepau, Dholpur | Oct 3, 2026 धौलपुर जिले के तसीमों गांव की होनहार फुटबॉल खिलाड़ी सुरभि परमार ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सुरभि का चयन 15 अक्टूबर से कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित होने वाली अंडर-15 बालिका यूथ लीग के लिए सेतु फुटबॉल क्लब तमिलनाडु की टीम में हुआ है, सुरभि टीम में बतौर गोलकीपर मैदान में उतरेंगी।