नवनीत तोमर की गिरफ्तारी के बाद जोहा गांव में भड़का आंदोलन, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठे
मुरैना/ सड़क निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे नवनीत तोमर की गिरफ्तारी के बाद जोहा गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों ग्रामीण मौके पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नवनीत तोमर की रिहाई और सड़क निर्माण की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
#morena #मुरैना #आंदोलन #सड़क #सांसद