पुलिस ने जिलेभर में किया नाइट कॉम्बिंग गश्त। 35 हजार रुपए के 4 इनामी आरोपियों सहित 121 लोग गिरफ्तार किए👇
जिले के समस्त अनुभाग एवं थाना क्षेत्र में कुल 183 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने नाइट कॉम्बिंग गश्त किया। इस दौरान 33 स्थायी वारंटियों, 81 गिरफ्तारी वारंटियों 03 अन्य अपराधों में वांछित आरोपियों सहित ₹35,000/- के 04 ईनामी बदमाशों इस प्रकार कुल 121 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 63 हिस्ट्रीशीटरों-गुंडों एवं 22 जिलाबदर अपराधियों को भी चैक किया गया। साथ ही, थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 01 ईनामी आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा मय राउण्ड के जब्त कर प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।