जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन में 74 आवेदन प्राप्त, कलेक्टर ने समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें कलेक्टर के सामने रखीं। जनदर्शन में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व रिकॉर्ड सुधार, राशन कार्ड बनवाने, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और बिजली मीटर लगाने जैसी समस्याएं शामिल रहीं।