लालगंज: देवगांव बाजार में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान
आजमगढ़ जनपद के देवगांव बाजार में शनिवार को दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई । जब बाजार में स्थापित 400 केवीए क्षमता के विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई । देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से ऊंची लपटें उठने लगी । जिससे आस पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफार्मर से पहले तेज धुआं निकलना शुरू हुआ ।