गोईलकेरा प्रखंड के बारा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने बुधवार को एक विशाल इमली का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।