चूरू: मोटर मार्केट में खड़े ट्रेलर को ट्रक ने मारी टक्कर, चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप
Churu, Churu | Aug 26, 2026 चूरू के एनएच-52 बाईपास स्थित मोटर मार्केट में खड़े ट्रेलर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय ट्रेलर के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस घटना को लेकर चलकोई बीकान निवासी दारासिंह राजपूत ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।