सिमडेगा: टुकुपानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एयरटेल कर्मचारी गंभीर घायल
सिमडेगा: सोमवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एयरटेल कंपनी के कर्मचारी बिटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है।