भदोही: चौरी थाना पुलिस ने चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम अनेगपुर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैटरियां, गैस सिलेंडर और अन्य वस्तुएं शामिल हैं, बरामद किया।