भदोही: मूसीलाटपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भदोही जिले के मुंशीलाटपुर में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में उस्तरे से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर थाना भदोही पुलिस ने आरोपी मुहमद्दीन उर्फ शेरा (28) पुत्र गुलाम मंसूरी को सुल्तानपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया।