16 जुलाई को निकलेगी भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा, राहुल चंद जैन बने प्रभारी
मिर्जापुर। गजिया टोला स्थित श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर में वर्ष 2026 के श्री जगन्नाथ रथयात्रा महा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राहुल चंद जैन (वायु) को रथयात्रा प्रभारी तथा रूप नारायण अग्रहरि को रथयात्रा संयोजक मनोनीत किया गया। आगामी 16 जुलाई 2026 को होने वाली रथयात्रा को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। ट्रस्ट पदाधिकारियों, समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में नगरवासियों से रथयात्रा में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।