छतरपुर नगर: पेप्टिक सिटी में दो बंद मकानों के ताले टूटे, 5 संदिग्ध CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की देरी रोड स्थित पेप्टिक सिटी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों मकानों से करीब 5 से 6 लाख रुपये के सामान की चोरी होने का अंदेशा है। घटना का वीडियो आज 13 अगस्त शाम करीब 6:00 बजे वायरल हुआ है।पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जाएगी।