घाटमपुर: घाटमपुर में दो बाइकों की टक्कर में दंपती सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल
नौरंगा पुलिस चौकी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, घाटमपुर थाना क्षेत्र के बम्होरा गांव निवासी शिवा (30) अपनी पत्नी छोटी (25) के साथ नौरंगा बाजार गए थे।