कोटकासिम: कोटकासिम पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शातिर आरोपी जाहुल मेव को किया गिरफ्तार, महिंद्रा थार और एक मोबाइल बरामद
Kotkasim, Alwar | Apr 20, 2026 कोटकासिम थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में शातिर आरोपी जाहुल पुत्र आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस से सोमवार दोपहर 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भ्रामक विज्ञापनों के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों को आकर्षित करता था। वह पुराने सिक्कों के जरिए भारी मुनाफा कमाने का झांसा देता था और प्रोसेसिंग फीस के बहाने रुपए लेता था। पूछताछ जारी है।