प्रतापगढ़: जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव की तीसरे दिन की मतगणना हुई शुरू
जिला कचहरी में जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव के तीसरे दिन की मतगणना शनिवार सुबह 10:00 बजे से शुरू हो गई है जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देव नारायण शुक्ला ने बताया की कुल 1799 मत पड़े हैं। जिसमें दो दिनों की हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप महामंत्री पद पर विवेक त्रिपाठी आगे हैं। तीसरे दिन की मतगणना शनिवार देर शाम तक संपन्न हो जाएगी ।