धार: तिरला जनपद पंचायत की सीईओ जिम्मी बाहेती को जिला पंचायत धार में अटैच किया गया, जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद
Dhar, Dhar | Dec 31, 2024 प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने तिरला जनपद पंचायत सीईओ जिम्मी बाहेती को धार अटैच किया है। उनके स्थान पर एसडीओ अतुल कोठारी को जनपद पंचायत सीईओ का प्रभार सौपा है। दरअसल बीते दिनों ही तिरला जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने सीईओ जिम्मी बाहेती पर कई आरोप लगाते हुए हड़ताल भी की थी।