धार: तिरला थाना पुलिस ने 5 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ बाल अपचारी को गिरफ्तार किया
Dhar, Dhar | Dec 31, 2024 तिरला थाना पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करते चिकलिया फाटे से एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाल अपचारी से 100 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स भी जप्त की है। मामले में तिरला पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। बाल अपचारी 31 दिसंबर और नए साल पर होने वाली पार्टी में युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचने के लिए एमडी लाया था।