धार: सोमवती अमावस्या पर सेमल्दा में नर्मदा नदी किनारे हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
Dhar, Dhar | Dec 30, 2024 ग्राम सेमल्दा में नर्मदा नदी किनारे सोमवती अमावस्या पर हजारों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। सोमवार को कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी भक्तों में उत्साह कम नहीं हुआ। भक्तों ने सोमवार शाम 7:20पर बताया कि सोमवती अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है। इसके साथ ही पीपल के वृक्ष की पूजा भी की जाती है।