धार: धार जिले के मांडू के जहाज महल में पेड़ गिरने के कगार पर, पर्यटकों की सुरक्षा चिंता का विषय
Dhar, Dhar | Dec 30, 2024 धार जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू के जहाज महल परिसर के बाहर गुलमोहर का पेड़ जड़ से सूख गया है। जिससे कभी भी यह पेड़ यहां से गुजरने वाले पर्यटक के साथ आम आदमी पर गिर सकता है। इसके चलते यहां पर कभी भी कोई बड़ा गंभीर हादसा हो सकता है।