दमोह: उन्नत कृषि पद्धति सीखने के लिए राज्य से बाहर भेजे गए किसान, कलेक्टर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Damoh, Damoh | Mar 11, 2025 एक जिला एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य के बाहर कृषक भ्रमण के लिए दमोह जिले के कृषकों को उन्नत किस्म की कृषि पद्धति सीखने के उद्देश्य से रवाना किया गया। इस दौरान गौरव पटेल ने हरी झंडी दिखाकर कृषकों को रवाना किया। श्री पटेल ने कहा कृषकों को बेहतर कृषि की उन्नत तकनीक सीखने के उद्देश्य से राज्य सरकार और केंद्र सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।