घाटोल: ओड़वाल गांव में मारपीट के मामले में 5 जनों के खिलाफ घाटोल थाने में रिपोर्ट दर्ज
घाटोल थाना क्षेत्र के ओड़वाल गांव में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्रार्थी शंकर पिता नागजी बामनिया निवासी ओड़वाल ने उसके पुत्र के साथ रास्ते जाते रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कानिया पुत्र कालिया निवासी ओड़वाल सहित पांच जनों के खिलाफ घाटोल थाने में नामजद रिपोर्ट दी हे।