देवास। शहर में 45 साल पुराने मकान विवाद को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है।
बताया जा रहा है कि मकान विवाद को लेकर परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार महिला ने तनाव के चलते खाना तक नहीं खाया था। मामले को लेकर वह न्याय की मांग करने कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी, जहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking