टीकमगढ़: वीरउ गांव में पूजा करने के बाद घर लौट रही महिला को बाइक चालक ने टक्कर मारकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के वीरउ गांव में एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। महिला का नाम इस्ला यादव निवासी वीरउ गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला गांव से अन्य महिलाओं के साथ पूजा करके अपने घर आ रही थी, तभी गांव में एक बाइक चालक ने बाइक से उसे टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई।