BAGHPAT DESK : यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 22 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कैंटर में सवार श्रद्धालु राजस्थान बागड़ यात्रा से बरेली लौट रहे थे।
रविवार देर रात करीब 1 बजे कैंटर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ।
जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट मुकेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचे 18 घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
DM-SP ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मृतकों क