BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। राजीव चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ौत कोतवाली में ज्ञापन देने जा रहे थे। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें घर पर ही रोकने और नजरबंद करने का प्रयास किया। इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच बहस हो गई।
बाद में राजीव चौधरी बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ौत कोतवाली पहुंचे और परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए बागपत एसपी को मौके पर बुलाकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
राजीव चौधरी ने बड़ौत कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आईजीआरएस शिकायतों के गलत तरीके से निस्तारण का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कुछ मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर वह कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन
Baghpat, Bagpat | Sep 20, 2026