Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
usr28326715
Previous slide
Next slide
80वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक जोगिंद्रनगर प्रकाश राणा ने स्थानीय पंचायत गोलवा में किया ध्वजारोहण #IndiaIndependenceDay #VandeMatram
Jogindarnagar, Mandi
| Aug 15, 2026
#indiaindependenceday
#vandematram
MORE NEWS
MINI VLOG 🎥 HAPPY INDEPENDENCE DAY 🇮🇳 . . #indiaindependenceday #minivlog #explorereels #jaihind🇮🇳 #2026
Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026
मैं उस देश की बेटी हूं
Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026
ग्राम पंचायत मैन भरोला की ग्रामसभा में कई अहम प्रस्ताव पारित किन्नरों की बधाई राशि तय, फेरीवालों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य; खुले में कूड़ा फेंकने पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना जोगिंदर नगर/उमेश कुमार। ग्राम पंचायत मैन भरोला में शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा की बैठक में पंचायत हित, स्वच्छता, सुरक्षा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने की। इस अवसर पर उपप्रधान संजय कुमार, बीडीसी सदस्य दलीप सिंह, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामसभा की शुरुआत पंचायत के पिछले कार्यकाल के विकास कार्यों, आय-व्यय तथा वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों से पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए किसानों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। किन्नरों की बधाई राशि निर्धारित ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में विवाह, जन्म अथवा अन्य शुभ अवसरों पर किन्नर समुदाय को दी जाने वाली बधाई राशि न्यूनतम 1100 रुपये और अधिकतम 2100 रुपये निर्धारित रहेगी। फेरीवालों के लिए पुलिस पंजीकरण जरूरी पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से फेरी लगाकर सामान बेचने वाले सभी व्यक्तियों के लिए पुलिस पंजीकरण अनिवार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही फेरीवालों के पास बिक्री के लिए लाई गई सामग्री का वैध बिल मौके पर उपलब्ध होना भी जरूरी होगा। खुले में कूड़ा फेंकने पर 1000 रुपये जुर्माना पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वाले परिवारों पर 1000 रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। वहीं पंचायत द्वारा जारी किए जाने वाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से 100 रुपये स्वच्छता कर लेने का भी निर्णय लिया गया, जिससे सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। आवारा पशुओं के सुरक्षित निस्तारण के लिए बजट प्रावधान पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में किसी आवारा पशु की मृत्यु होने की स्थिति में उसके सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण के लिए पहले पंचायत के पास अलग से वित्तीय प्रावधान नहीं था। ग्रामसभा में अब इस समस्या के समाधान के लिए पंचायत बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान करने का निर्णय लिया गया है। इससे मृत आवारा पशुओं के उचित निस्तारण के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। पंचायत प्रधान संजय जम्वाल ने कहा कि ग्रामसभा में पारित सभी प्रस्तावों का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, पारदर्शिता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करने तथा पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।
Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026
TKIS डेगे डिवीज़न बीड़ में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त कैप्टन राजकुमार ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत *डेगी डिवीज़न के अध्यक्ष छेरिंग दोर्ज़े, TKIS के अध्यक्ष छेमे दोर्ज़े, वैगड़ू दोर्ज़े, नवांग, कुंचूक लामो,, 22 वीं विकास सेना के पूर्व सैनिक,बीड़, चौंतडा् औऱ पांचो मोनेस्ट्री के प्रतिनिधि रहे मौजूद #journalistshivwalia #IndependenceDay #livetimestv
Jogindarnagar, Mandi | Aug 15, 2026