खगड़िया: रेलवे में कम वैकेंसी निकलने के विरोध में छात्रों ने शहर में निकाला विरोध मार्च
रेलवे में कम संख्या में बहाली निकाले जाने पर बुधवार को शहर में छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान आक्रोशित छात्रों का कहना था कि भारत सरकार द्वारा पांच साल में एक बार वेकेैंसी निकाली जाती है। इसमें भी काफी कम संख्या में सीट देने के कारण छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। कहा कि अभी रेलवे एएलपी की बहाली निकाली गई।