खगड़िया: शहर के विश्वनाथगंज मोहल्ले में तारा शक्ति पीठ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभा यात्रा
शहर के विश्वनाथगंज मोहल्ला में मां तारा शक्तिपीठ के नव निर्मित भव्य मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बुधवार को निकाली गई शोभा यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मूर्ति को लेकर नगर भ्रमण किया गया।