खगड़िया: बरैय में मामूली बात को लेकर पति पत्नी को पीटा, जख्मी
गंगौर थाना क्षेत्र के बरैय में मामूली बात को लेकर पड़ोसी ने पति पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान परमानंद राम एवं उसके पत्नी देवकी देवी के रूप में की गई है। इधर जख्मी ने बताया कि बांस का पत्ता पड़ोस वालों के परिसर में चला गया।इसके कारण उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों ने पति पत्नी क ो इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।