खगड़िया: भ्रमरपुर के दिव्यांग को सांढ ने पटका, जख्मी
भ्रमरपुर के रहने वाले दिव्यांग प्रेम तांती को एक सांढ ने पटक दिया।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी स्थिति में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि दिव्यांग कहीं अपने गंत्व्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसे एक सांढ ने पटक दिया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।