खगड़िया: पसराहा में ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
जिले के पसराहा रेलवे स्टेशन पर पॉलीटेक्निक की एक छात्रा की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतका का शव को पुलिस ने कब्जे में कर आज सदर अस्पताल लाया। जहां छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया गया। बता दें कि छात्रा बेगुसराय सदर थाना के महमूद गांव निवासी शंकर चौरसिया की पुत्री बिंदु कुमारी के रूप में हुई है। उसका ससुराल चौथम थाना क्षेत्र के भूतौली मालपा में है।