खगड़िया: चकहुसैनी बहियार में गोली मारकर युवक की बदमाशों ने की हत्या
मानसी थाना के चकहुसैनी बहियार में बदमाशों ने गोली मारकर मंगलवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी। मृतक राजाजान गांव निवासी 26 वर्षीय विक्की कुमार उर्फ वीसी बताया जा रहा है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने गेहूं की खेत से उसका शव बरामद किया। मृत युवक के सीने पर विक्की कुमार मर्द का टेटू बना हुआ था। जिससे पुलिस ने उसकी पहचान की।