टीकमगढ़ जिले के लक्ष्मणपुरा तिगैला पर यातायात पुलिस द्वारा एक टैक्टर जप्त किया गया है। यातायात सूबेदार आर्या पाराशर ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक का नाम बृजेश रैकवार है और चालक संजीव लोधी ट्रैक्टर चला रहा था। चालक के पास लाइसेंस नहीं था। टैक्टर में डस्ट थी जिसको जप्त किया गया है।