गाज़ियाबाद: ट्रेन से आई विदेशी महिलाओं के बैग चोरी करने वाले अभियुक्त को गाजियाबाद GRP ने किया गिरफ़्तार
सोमवार को गाजियाबाद GRP पुलिस ने सर्विलांस व लोकल इनपुट के साथ साथ मुखबिर खास की सूचना के आधार पर विदेशी महिलाओं का बैग चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम आकाश उर्फ विशाल उर्फ गोलू है, जो कि थाना वेव सिटी क्षेत्र का रहने वाला है।