पहाड़ी: ऑपरेशन काउंटडाउन में 9 साइबर ठगों को किया गया गिरफ्तार
एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में गोपालगढ़ थाना पुलिस की कार्रवाई। 9 साइबर ठग गिरफ्तार, 3 नाबालिग निरुद्ध। पुलिस ने 15 मोबाइल, 14 सिम, 3 एटीएम कार्ड और क्रेटा-स्विफ्ट वाहन जब्त किए। आरोपी पुराने सिक्कों की ठगी और सेक्सटॉर्शन के जरिए लोगों को निशाना बनाते थे। और ठगी करते थे। शुक्रवार दोपहर 2 बजे मिली कार्यवाही की जानकारी अनुसंधान जारी है।