रायगढ़: शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, गार्ड के पेट में आई चोट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
रायगढ़ जिला के गेरवानी शराब दुकान के गार्ड पर अज्ञात युवक ने पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर दी। इससे वह घायल हो गया घटना का अब सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वही मामले में घायल की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।