कोल: रोरावर में सलमान से बने संतोष को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी, परिवार पर फाइरिंग का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Sep 19, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के तालसपुर खुर्द हाईवे पुल के नीचे की बताई जा रही है। जहां शुक्रवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे सलमान से बने संतोष को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली सलमान उर्फ संतोष के हाथ में लगी जिसके कारण वह घायल हो गया।इधर घायल के द्वारा अपने ही परिवार के लोगों पर फाइरिंग का आरोप लगाया गया है।