हथुआ: TTE की सतर्कता से टली अनहोनी, मीरगंज की लापता 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ट्रेन में सुरक्षित मिली
मीरगंज थाना क्षेत्र के सौरेजी गांव की 13 वर्षीय बच्ची अनाबिया के ट्रेन में अकेले मिलने का मामला शुरुआत में रहस्यमयी लगा, लेकिन एक सजग टीटीई की सूझबूझ से बड़ी अनहोनी टल गई। 25 मार्च 2026 को कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल में ड्यूटी पर तैनात टीटीई भूपेंद्र कुमार यादव ने सिवान जंक्शन से चढ़ी बच्ची को अकेले देख शक जताया। पूछताछ में बच्ची के अकेले सफर की पुष्टि हुई