फरीदपुर: वृद्धावस्था पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, 20 से 22 अप्रैल तक ब्लॉक स्तर पर लगेगा विशेष शिविर
जिले में वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने के लिए सभी ब्लाक कार्यालयों के सभागार में 20 से 22 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। फरीदपुर, भुता, क्यारा, रामनगर, मझगवां, मीरगंज, नवाबगंज के विकास खंड कार्यालयों में 20 अप्रैल को शिविर का आयोजन