कुंदा: सड़क किनारे जर्जर पेड़, दुर्घटना का संकेत!
Kunda, Chatra | Apr 10, 2026 प्रतापपुर-जोरी रोड़ के बारा मोड़ के पास सड़क किनारे एक जर्जर प्लास का पेड़ खड़ा है, जो कभी भी टूटकर गिर सकता है। पेड़ का निचला हिस्सा टूटा हुआ है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पेड़ को हटाने के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेड़ के नीचे से गुजरने वाले लोगों को हमेशा डर लगा रहता है