विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, स्कूली बच्चे समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल
विष्णुगढ़ प्रखंड मुख्यालय से बुधवार को बीडीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रखंड के कई जनप्रतिनिधि, प्रखंड के पदाधिकारी, विविद्य स्कूलों के बच्चे एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। प्रखंड मुख्यालय से यात्रा दोमुहान, सातमील मोड़ से वापस थाना, हॉस्पीटल चौक होते हुए विष्णुगढ़ प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई।