विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के गरहमुरगी में हाथियों के झुंड ने लगातार तीसरे दिन भी मचाई तबाही, कई घर तोड़े
जंगली हाथियों का झुंड बीते एक सप्ताह से विष्णुगढ़ इलाके में भारी तबाही मचा रहा है। मंगलवार की रात में हाथियों के झुंड ने गरहमुरगी में लगातार तीसरे दिन भी भारी तबाही मचाई। गांव के कई घरों को ध्वस्त कर दिया और किसानों के खेत में लगी हुई फसलों को चट कर गए। हाथियों के डर से लोग रात भर दहशत में रहे। इस दौरान हाथी का एक बच्चा कुएं में भी गिर गया।