विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के सातमील मोड़ से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, लगे देशभक्ति के नारे
विष्णुगढ़ के सातमील मोड़ से मंगलवार को विष्णुगढ़ भाजपा के पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रखंड के हॉस्पीटल चौक, अखाड़ा चौक, चेडरा के ब्लॉक रोड होते हुए तिरंगा यात्रा पुनः सातमील मोड़ पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए विविध देशभक्ति नारों से इलाका गुजांयमान रहा।