विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के सिरैय में फैला डायरिया का प्रकोप, कई लोग हुए बीमार
विष्णुगढ़ के सिरैय में मंगलवार को डायरिया का प्रकोप फैल गया। इससे कई लोग बीमार हो गए हैं। जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सिरैय के बांधकोचा में तीन और सरैयाटांड टोला में दो लोगों के डायरिया से ग्रसित होने की सूचना है। पीड़ितों का इलाज विष्णुगढ़ सीएचसी के अलावा अन्य निजी अस्पतालों एवं हजारीबाग के अस्पतालों में किया जा रहा है।