विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के गरहमुरगी में हाथियों के झुंड ने कई घरों को किया ध्वस्त, फसलें रौंदी
विष्णुगढ़ के नागी पंचायत अंतर्गत गरहमुरगी में सोमवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर कहर बरपाया। गांव के कई घरों को ध्वस्त किया और फसलें रौंदकर बर्बाद कर दी। हाथियों के झुंड ने गरहमुरगी के यशोदा देवी पति टहल महतो, बसंती देवी पति कार्तिक महतो, तिलकी देवी पति रेवा महतो का घर ध्वस्त कर दिया। घर में रखे चावल, मकई, गेहूं, दाल, आटा समेत कई खाद्य सामग्री चट कर गए।