विष्णुगढ़: कोनार डैम में हुए फायरिंग कांड का विष्णुगढ़ पुलिस ने किया उद्भेदन, एक नक्सली गिरफ्तार
कोनार डैम में एलएंडटी कंपनी के इंटेक वेल साइट पर बीते 27 जुलाई को हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने बुधवार को उद्भेदन कर दिया। इसमें शामिल एक नक्सली चंदन यादव पिता नागेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार नक्सली चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीकेवाल गांव का रहने वाला है।