कांके: रांची के रातू रोड पर गौशाला कटिंग के पास चलती स्कूटी में लगी आग
Kanke, Ranchi | Dec 30, 2024 रांची के रातू रोड स्थित गौशाला कटिंग के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे चलती हुई स्कूटी में आग लग गई। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं देखते ही देखते आग की लपटों से स्कूटी धू धू कर जलने लगी। आशंका जताया जा रहा है कि इंजन गर्म की वजह से अचानक लगी हैं। आग लगने के बाद स्कूटी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गनीमत रही कि आग लगने की वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।