कांके: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर और हथियार तस्करी मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 29, 2024 रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर और हथियार तस्करी मामले में दो सगे भाई को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम करीब पांच बजे इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि कोतवाली डीएसपी और सुखदेव नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर लालू यादव और उसका भाई सुशांत यादव को गिरफ्तार किया है।